कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस का संगठनात्मक शंखनाद ग्राम पंचायत से बूथ स्तर तक मजबूत होगा कांग्रेस संगठन

“ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की आवश्यक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, सभी मतभेद भुलाकर चुनावी मजबूती का आह्वान”

नैनीताल/हल्द्वानी, हिंदी न्यूज।  कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक सिंदूर वैकट हॉल, ब्लॉक कार्यालय कालाढूंगी रोड में आयोजित की गई। बैठक विधानसभा प्रभारी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी उमेश चंद्र कबड़वाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत कालाढूंगी विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक एवं नगर में इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक सशक्त बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर BLA-1 नियुक्त किए जा चुके हैं तथा अब ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सहयोग से प्रत्येक बूथ पर BLA-2 बनाए जा रहे हैं। इन्हीं के नेतृत्व में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

बैठक में प्रभारी राजेन्द्र खनवाल एवं पुष्कर दुर्गापाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि सभी मतभेद भुलाकर कांग्रेस पार्टी को एकजुट होकर मजबूती प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में विधानसभा BLA-1 प्रकाश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय किरौला, दीप सती, युवा कांग्रेस नेता नीरज तिवारी, मनोज बिष्ट, दान सिंह तड़ागी, महेश कांडपाल, संदीप राणा, हरेंद्र चौरसिया, निकी दुर्गापाल, ईश्वर गोनी, गोपाल बिष्ट, पंकज जोशी, राजेन्द्र उपाध्याय, गणेश भंडारी, आनंद दरम्वाल, प्रदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती जया कर्नाटक, पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भागीरथी बिष्ट, चंपा चिलवाल, रेनू तोमर, पुष्पा तिवारी, युवा कांग्रेस नेता मनोज खुलवे, किरन मेहरा, दयाकिशन बमेटा, मोहन सनवाल समेत अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से और मजबूती प्रदान की।

बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि कांग्रेस अब संगठनात्मक मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर उतरकर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी करेगी और हर बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा कर भाजपा को कड़ी चुनौती देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button