हल्द्वानी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कैप्टन यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

हल्द्वानी,हिदी न्यूज़ ,आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने की दिशा में सक्रिय हो गई है। संगठन सृजन अभियान के तहत हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव इन दिनों हल्द्वानी प्रवास पर हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर संगठन को धार देने में जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को कैप्टन यादव ने सबसे पहले बमौरी ब्लॉक और हल्द्वानी ग्रामीण ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की जड़ों को मज़बूत करने का आह्वान किया और बताया कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा जितना मजबूत होगा, चुनावी लड़ाई उतनी ही सफल होगी

इसके बाद स्वराज आश्रम में युवा कांग्रेस और NSUI की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कैप्टन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा ही संगठन की रीढ़ हैं। यदि युवा शक्ति पूरी निष्ठा और लगन से जुट जाए तो कांग्रेस का भविष्य सुनहरा होगा।”
उन्होंने युवाओं से संगठन सृजन अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और हर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने की अपील की।
इस मौके पर NSUI के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा का जोरदार स्वागत भी किया गया।

हल्द्वानी प्रवास के दौरान कैप्टन यादव ने विधायक प्रतिनिधि सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कांग्रेस को मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का भरोसा कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा –
“राहुल गांधी जी देशभर में यात्राएँ कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्षरत हैं। उसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आंतरिक लोकतंत्र को मज़बूत कर रहे हैं। यह अभियान कई राज्यों में सफल हो चुका है और उत्तराखंड में भी इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।”

हल्द्वानी की विधायक सुमित हृदयेश ने भरोसा जताया कि कैप्टन यादव के मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव से कांग्रेस को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि “मिशन 2027 में कांग्रेस निश्चित ही विजय प्राप्त करेगी।”

बैठक का सफल संचालन बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडेग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी और युवा नेता हेमंत साहू ने किया। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि कैप्टन यादव का हल्द्वानी प्रवास लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में वे विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति पर काम करेंगे।

बैठकों के दौरान विधायक सुमित हृदयेश, ललित जोशी, भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे, संजय किरौला, सुमित्तर भुल्लर, मुकुल बलुटिया, विनोद दानी, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, विनोद कुमार पिंनु, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, प्रदीप नेगी, विशाल भोजक, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, सावन पथनी, संजय जोशी, राजकुमार, मयंक गुप्ता सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी ने कैप्टन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन सृजन अभियान की सफलता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button