“मानवता की सेवा से राजनीति को नई दिशा देने की पहल”
हल्द्वानी,हिंदी न्यूज़ ,कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचे पर्यवेक्षक कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने दौरे के चौथे दिन सेवा, संवाद और संगठन को मजबूती देने का उदाहरण प्रस्तुत किया। दो प्रमुख कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद, समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश दिया। साथ ही कैची धाम पहुँचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और “जय बाबा नीम करोली वृद्धा आश्रम” में जाकर वृद्धजनों के बीच सेवा कार्य कर समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार किया।

कैप्टन यादव ने स्वराज आश्रम में कांग्रेस के एस.सी., एस.टी. एवं ओ.बी.सी. विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं को समझने और आगामी चुनावों में जनहित की आवाज़ बुलंद करने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया और संगठन को नई दिशा देने का समर्थन किया।

बैठक के उपरांत कैप्टन यादव “जय बाबा नीम करोली वृद्धा आश्रम” पहुँचे, जहाँ उन्होंने वृद्धजनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने भोजन कराकर सेवा भावना का परिचय दिया। आश्रम समिति के उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे नेतृत्व से समाज में करुणा और सेवा की भावना जागृत होती है।
इस अवसर पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा “सर्वजन सेवा ही वास्तविक राजनीति है। राहुल गांधी जी आज सर्वजन सेवा के ध्वजवाहक बनकर गरीब, असहाय और मजबूर लोगों की उम्मीद का केन्द्र बने हैं तथा सड़क से लेकर सदन तक निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। हमें समाज के हर वर्ग तक पहुँचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैप्टन यादव का हल्द्वानी प्रवास का चौथा दिन सफल रहा। उन्होंने कहा कि कल प्रातःकाल कैप्टन यादव दिल्ली प्रस्थान से पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी महानगर कांग्रेस परिवार को पूर्ण विश्वास है कि कैप्टन यादव संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान कर हल्द्वानी कांग्रेस को मजबूती देंगे।
आज के कार्यक्रम में नैनीताल अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्रलाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल आर्य, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, दीपा टम्टा, शशि वर्मा, गोविंदी लोबियाल, महेंद्र कुमार, शंकर कोहली, गणेश टम्टा, किशन लाल, मोहन चंद्र, अनिल कुमार, एडवोकेट सुनील कुमार, देबू भाई, डी.आर. आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने कैप्टन यादव के नेतृत्व में संगठन विस्तार का समर्थन किया।

