लामाचौड़ में पुलिस की दबिश: 57 पाउच कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

हल्द्वानी (नैनीताल),हिंदी न्यूज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सशक्त नेतृत्व में जनपद नैनीताल में अवैध कच्ची शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी  सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को लामाचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।

मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाखड़ा पुल हनुमान मंदिर के पास पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एक महिला को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम (लगभग 19 लीटर) बरामद की गई। मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान शशि किरण पत्नी पुराण, निवासी नाथूपुर पाली, लामाचौड़, मुखानी, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य,कांस्टेबल राजेश जोशी तथा महिला हेड कांस्टेबल रेखा अधिकारी शामिल रहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध शराब व नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button