“यह लड़ाई किसी दल की नहीं, मेरे बेटे के इंसाफ की है” नितिन लोहनी

“नितिन लोहनी के परिवार से तीसरी बार मिले नीरज तिवारी, न्याय के लिए निर्णायक संघर्ष का ऐलान”

नैनीताल, हल्द्वानी, हिंदी न्यूज। कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज तिवारी आज तीसरी बार नितिन लोहनी के शोकाकुल परिवार से मिले। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। परिजनों का दर्द और आक्रोश साफ झलक रहा था। नितिन के पिता ने गहरे दुख के साथ कहा,“मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि इंसाफ की है। क्या आप मेरा साथ देंगे?”

इस मार्मिक अपील पर नीरज तिवारी भावुक हो उठे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस जघन्य हत्या से बेहद आहत हैं तथा चौबीसों घंटे, हर परिस्थिति में नितिन के परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली घटना है।

नीरज तिवारी ने एसएसपी नैनीताल से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गंभीर जांच कराई जाए तथा दोषियों को कडीं सें कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीरज तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा जंगलराज, अपराधियों को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण और आम जनता में फैलता डर बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेताया कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और सभ्य समाज के मूल्यों पर सीधा हमला हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समाज के हर वर्ग को डर से बाहर निकलकर इंसाफ और मानवता के पक्ष में खड़ा होना होगा। कांग्रेस पार्टी नितिन को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।अंत में नीरज तिवारी ने कहा“नितिन को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। यह संघर्ष सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button