आपसी रंजिश पर फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

♦’एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती से पुलिस ने मात्र 6 दिनों में किया बड़ा खुलासा।’

नैनीताल,हिंदी न्यूज। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के त्वरित निर्देशों पर पुलिस टीम ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी पिस्टल, एक .22 बोर तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही घटनास्थल से 13 खोखे भी जब्त किए गए थे। 

बताते चलें की 14 फरवरी की रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ और फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, वीडियोग्राफी की और 11 खोखे 32 बोर तथा 2 खोखे .22 बोर बरामद किए।

16 फरवरी को वादी बलजीत कौर (पत्नी लवप्रीत सिंह), निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी ने नामजद आरोपियों रंजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मंगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। इस आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR कर BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना का संज्ञान लेते हुए नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी ने विशेष टीम गठित की। सुरागों के आधार पर 20 को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि वादी के पति लवप्रीत सिंह के मित्र हरभजन सिंह की आरोपी रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपियों को घटनास्थल पर बुलाया। आरोपियों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट की और फायरिंग कर दी। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय से उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी (33 वर्ष), पुत्र निर्मल सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)रंजीत सिंह (31 वर्ष), पुत्र दर्शन सिंह, निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी मनदीप सिंह उर्फ मंगा, पुत्र मलकीत सिंह, निवासी ग्राम उदयपुर (महादेव), बैलपड़ाव। आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक राजेश जोशी (SOG प्रभारी), उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, स्वरूप सिंह, उमेश राम, मिथुन कुमार, संजय दोसाद, प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह शामिल रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की यह सफलता अपराधियों के लिए चेतावनी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button