रिपोर्ट, मतलुब अहमद
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की हार के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी जनादेश का पूर्ण सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ललित जोशी को जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया और हर क्षेत्र व व्यक्ति तक पहुंचने का भरसक प्रयास किया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “यह हार केवल एक पद की या राजनीतिक हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं मानता हूं कि ललित जोशी और कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी जनता के अधिकारों और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ते रहेंगे और आने वाले समय में सफलता जरूर मिलेगी।