रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री,भाजपा का ऐतिहासिक निर्णय

नई दिल्ली ,हिन्दी न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को चुना है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ उपस्थित थे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित होगा।

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक किया और बाद में प्रबंधन और कला में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय रहीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ जुड़ी रहीं।

राजनीति में उनकी सक्रियता का प्रमाण यह है कि वे दिल्ली विश्व विद्यालय छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, वे दो बार उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और उत्तरी दिल्ली की महापौर के रूप में भी कार्य किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही, उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी गहरा जुड़ाव रहा है, जिससे संगठन में उनकी पकड़ मजबूत बनी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतीं, जिससे पार्टी को 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला।

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को हराया था। वहीं, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के पीछे कई प्रमुख कारण हैं जिनमें उनको वैश्य समुदाय का समर्थन है ,वे वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में भाजपा का एक महत्वपूर्ण वोट बैंक माना जाता है।महिला नेतृत्व को बढ़ावा भाजपा ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना। उनकी सगठन में मजबूत पकड़ है, उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है, जिससे संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली में नई सरकार का गठन करेगी। इस सरकार से राजधानी में विकास और प्रगति की नई उम्मीदें जागी हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिल्ली में बुनियादी ढांचे, यातायात, जल आपूर्ति और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

रेखा गुप्ता ने अपने पहले संबोधन में दिल्ली के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का वादा किया।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की नई सरकार दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button