उत्तराखंड भाजपा ने जारी की जिला अध्यक्षों की नई सूची, संगठन को मजबूती देने की तैयारी

देहरादून।हिन्दी न्यूज़ उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह नियुक्तियां आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने निम्न लिखित नेताओं को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है जहां देहरादून महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल , पछवादून मीता सिंह ,नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट ,चंपावत गोविंद सामंत परवादून  राजेंद्र तड़ियाल ,कोटद्वार राज गौरव नौटियाल, उत्तरकाशी नागेंद्र चौहान, पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, अल्मोड़ा महेश नयाल बागेश्वर बसंती देवी, टिहरी उदय रावत, पौड़ी कमल किशोर रावत, रुद्रप्रयाग भारत भूषण भट्ट, चमोली में गजपाल बर्थवाल ,रुद्रपुर कमल जिंदल ,रुड़की डॉ मधु, काशीपुर मनोज पाल, आदि।

भाजपा ने अभी हरिद्वार और रानीखेत जिलों के अध्यक्षों की घोषणा नहीं की है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन जिलों के लिए नामों पर अभी विचार किया जा रहा है और जल्द ही इनके नाम घोषित किए जाएंगे।

नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को पुनः जिम्मेदारी, मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,

नैनीताल जिले में भाजपा के एक मजबूत स्तंभ माने जाने वाले प्रताप सिंह बिष्ट को एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रताप सिंह बिष्ट का संगठन कौशल और समर्पित नेतृत्व भाजपा को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

भाजपा कार्यकर्ता सौरभ भट्ट ने प्रताप सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए कहा,“प्रिय बड़े भाई, आदरणीय श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी को नैनीताल जिले का पुनः ‘जिलाध्यक्ष’ बनाए जाने के शुभ अवसर पर मैं अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। आपके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त हों, यही कामना करता हूँ। शुभ मंगल हो!”

सोशल मीडिया पर भी प्रताप सिंह बिष्ट को बधाइयाँ देने वालों की लंबी सूची देखने को मिल रही है। कई कार्यकर्ताओं ने इसे उनकी मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम बताया।

पुनर्नियुक्ति के बाद प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा“हम सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नैनीताल जिले में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। संगठन को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

भाजपा नेतृत्व के इस फैसले से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। जिलाध्यक्षों की इस नई टीम से कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी का मानना है कि यह नियुक्तियां आगामी चुनावों में संगठन को और मजबूत बनाएंगी और प्रदेश में भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button