माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी से बदसलूकी के विरोध में हल्द्वानी कांग्रेस का मौन उपवास

नैनीताल/हल्द्वानी।हिंदी न्यूज, प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सहित कई साधु-संतों और उनके शिष्यों के साथ कथित बदसलूकी, अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज हल्द्वानी में प्राचीन राम मंदिर (रामलीला मोहल्ला) के प्रांगण में दो घंटे का मौन उपवास आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्ण अनुशासन, श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ इस मौन उपवास में भाग लिया, जिससे सनातन धर्म की गरिमा, संत समाज के सम्मान और प्राचीन परंपराओं के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की गई। उपवास का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भक्ति भाव से भाग लिया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “माघ मेले जैसे पावन आयोजन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज और संतों के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। संत समाज हमारे गुरु, मार्गदर्शक और सनातन धर्म की आत्मा हैं। उनका अपमान हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पर सीधा आघात है। आज का मौन उपवास राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों, संत सम्मान और आस्था की रक्षा के लिए है। कांग्रेस हर धर्म का सम्मान करती है और भाईचारे, संस्कृति एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।”

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, “संत-महात्माओं का अपमान पूरे सनातन संस्कृति और देश की धार्मिक विरासत पर हमला है। कांग्रेस पार्टी धर्म, आस्था और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रही है। हम दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम की मांग करते हैं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर संत समाज के सम्मान की रक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस उपवास आयोजन मे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हेमन्त बगड़वाल, एन बी गुणवंत, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, दीप पाठक, गोविंद बगड़वाल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, राजो टंडन, पार्षद नीमा भट्ट, पार्षद रवि जोशी, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद हेमन्त शर्मा, पार्षद हरगोविंद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेमन्त साहू, डॉ केदार पलड़िया, संजू पाना, दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, कैलाश साह, गुरप्रीत प्रिंस, हरीश बलुटिया, जगमोहन बगड़वाल, अमित रावत, नितिन भट्ट, संदीप पांडे, गिरीश पांडे, पंडित मदन मोहन जोशी, पंडित विवेक शर्मा, सविता गुरुरानी, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, राधा आर्य, अनिता बिष्ट, सुमित कुमार, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र रावत, कार्तिक बिष्ट, हिमांशु जोशी, जीवन बिष्ट, उदित करायत, राम सिंह नगरकोटी, हरेंद्र क्वीरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button