हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गणतंत्र दिवस पर संगठनात्मक एकता का संदेश

“गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस में नई ऊर्जा, देवभूमि अकैडमी पहुंचा कांग्रेस नेतृत्व, भागीरथी बिष्ट की पार्टी में सक्रिय वापसी”

नैनीताल/हल्द्वानी,हिंदी न्यूज। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस में एक सकारात्मक और उत्साहजनक घटना घटी। माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 56 की सम्मानित पार्षद आदरणीय श्रीमती भागीरथी बिष्ट के संचालित विद्यालय ‘देवभूमि अकैडमी’ पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान सभी नेताओं ने  भागीरथी बिष्ट  एवं पूरे विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में गहन संवाद हुआ। चर्चा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा, संविधान के मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

सभी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि विगत कुछ समय से कुछ कारणोंवश श्रीमती भागीरथी बिष्ट  ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बना ली थी, लेकिन आज के इस सकारात्मक, विश्वासपूर्ण और पारिवारिक संवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था को पुनः सुदृढ़ किया और संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने की पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह संपूर्ण संवाद आपसी सम्मान, विश्वास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। कांग्रेस परिवार ने श्रीमती भागीरथी बिष्ट जी का हार्दिक स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके  अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संगठन को भविष्य में भी पूर्ववत ऊर्जा, मजबूती एवं सही दिशा मिलती रहेगी।

इस अवसर पर कई प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें सतीश नैनवाल, किरन माहरा, कृष्णा नेगी, मंजू पाण्डेय, भोला दत्त भट्ट, रेणु तोमर, गोविंद बिष्ट, मुन्नी जोशी, हेमा पांडेय, गीता, पुष्पा नेगी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

यह घटना हल्द्वानी एवं नैनीताल जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा एवं एकजुटता का संदेश दे रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ऐसे सकारात्मक संवाद भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button