कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला: नीरज तिवारी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून/नैनीताल,हिंदी न्यूज। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह मनोनयन पंचायती राज संस्थाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। तिवारी अपने नये दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से करेंगे।

“जिला समन्वयकों की सूची को मिली केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी”

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार द्वारा जारी पत्र में यह भी जानकारी दी गई कि उत्तराखंड के लिए भेजी गई जिला समन्वयकों District Coordinators की सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

“स्वीकृत जिला समन्वयकों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:”

एडवोकेट मनोज सिंह बिष्ट  नैनीताल,श्रीमती राधा आर्या हल्द्वानी, संगठन हरीश भट्ट अल्मोड़ा,महेश आर्या – रानीखेत संगठन ,भूपेश ऐठानी  बागेश्वर, ललित पाल  डीडीहाट संगठन, जगदीप विर्क  ऊधम सिंह नगर, त्रिभुवन चाम्याल  चंपावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट चमोली, शिव सिंह रावत रुद्रप्रयाग, विजयपाल सिंह रावत  टिहरी, गंभीर सिंह जयाड़ा देवप्रयाग संगठन, पपेंद्र नेगी उत्तरकाशी, सूर्या लाल  पुरोला संगठन, मुकेश बिष्ट  पौड़ी गढ़वाल, रूपेंद्र सिंह  कोटद्वार, रणजीत सिंह (बॉबी)  देहरादून (परवादून), नितिन वर्मा  देहरादून (पछवादून), जगजीत सिंह जग्गी  ऋषिकेश,  अरुण चौधरी  हरिद्वार ग्रामीण कोमल शाही  पिथौरागढ़

“प्रदेश राज्य समिति (State Committee) को भी दी गई अंतिम मंजूरी”

दिनांक 2 फरवरी 2026 को जारी एक अन्य पत्र में डॉ. सुनील पंवार ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य समिति के लिए भेजी गई सूची को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

“राज्य समिति के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:”

सह-समन्वयक (Co-Convener) श्रीमती नंदा बिष्ट, नीरज तिवारी, सूरज राणा,

उपाध्यक्ष (Vice-President):

पियूष गौर, सुंदर मेहरा, शीशपाल पोखरियाल, कुलदीप तड़ियाल, हरीश परमार, पियूष बिष्ट, आरिफ अंसारी, विक्रम सिंह रावत, महेश शंकर त्रिकोटी

महासचिव (General Secretary):

मनोज आर्या, सुभाष पांडेय, हेमू पलारिया, विक्रम सिंह, कुलदीप पवार, दीवान सिंह सयाना, अंकुर रौथान, मोहम्मद सलीम, विजय सिंह बिष्ट, इंद्रजीत सिंह

सचिव (Secretary):

भारत सिंह रावत, दर्शनी रावत, पूजा आर्या, गोपाल गुरुरानी, सुमना रमोला, आज़ाद गुसाईं, सौरभ सक्सेना, किशोर कुमार, गणेश मेहता, किशोर नयाल, गणेश तिवारी, चैत सिंह, हरेंद्र चौधरी।

“पंचायती राज को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम”

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के गठन से उत्तराखंड में पंचायती राज व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन गांव-गांव तक अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। नीरज तिवारी के नेतृत्व में संगठन से सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button