ANTF और पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार ,चरस और अवैध शराब बरामद।

♦रिपोर्ट, मतलुब अहमद

हल्द्वानी,आगामी नगर निकाय चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,  प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नैनीताल पुलिस ने लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

मुखानी पुलिस और ANTF टीम ने 462.71 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को  लालडाट चौराहे से लगभग 150 मीटर दूरी पर सकलानी फर्नीचर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करो के नाम मनोज कुमारजोशी 199.92 ग्राम चरस,चंदन सिंह उर्फचेतन 262.79 ग्राम चरस,के साथ पकड़ा।

पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक बलवंत सिंह उप निरीक्षक मोहन सिंह ANTF,कांस्टेबल शंकर सिंह कांस्टेबल राजेंद्र जोशी ANTF कांस्टेबल सोनू सिंह ANTF शामिल रहे।

वहीं लालकुआं पुलिस ने 76 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। सुभाष नगर के पास, से कैलाश चंद्र पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद, को निवासी बलिया कॉलोनी, लालकुआं  से गिरफ्तार किया अभियुक्त के खिलाफ धारा 60 आब कारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

लालकुआं पुलिस टीम मे कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट,कांस्टेबल आनंद पुरी,कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल रहे

नैनीताल पुलिस की इस मुहिम से नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में सफलता मिली है। ऐसे अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button