हल्द्वानी और लालकुआं नगर निकाय चुनाव: कई निर्दलीयों ने मारी बाजी, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

रिपोर्ट. मतलुब अहमद

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में जारी मतगणना के नतीजे सामने आने लगे हैं। हल्द्वानी और लालकुआं से कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

लालकुआं के नतीजे:♦अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1: भाजपा की नेहा आर्य ने 27 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

♦वार्ड 2: भाजपा के धन सिंह विजयी हुए।

♦वार्ड 3: निर्दलीय योगेश उपाध्याय ने जीत हासिल की।

♦वार्ड 4: निर्दलीय शबनम ने जीत दर्ज की।

♦वार्ड 6: कांग्रेस के हेमंत पांडे ने बाजी मारी।

हल्द्वानी के नतीजे:

♦वार्ड 01: निर्दलीय बबली वर्मा विजयी।

♦वार्ड 02: निर्दलीय निर्मला तिवारी ने जीत दर्ज की।

♦वार्ड 03: भाजपा के धर्मवीर उर्फ डेविड ने जीत हासिल की।

वार्ड 18: निर्दलीय हरगोविंद सिंह रावत विजयी रहे।

♦वार्ड 19: भाजपा के मुन्ना अग्रवाल ने जीत दर्ज की।

♦वार्ड 20: निर्दलीय हेमंत शर्मा विजयी हुए।

♦वार्ड 35: निर्दलीय रेनू टम्टा ने जीत दर्ज की।

वार्ड 36: निर्दलीय तनुजा जोशी विजयी हुईं।

♦वार्ड 47: भाजपा के दीपक बिष्ट (डूंगर सिंह बिष्ट) ने जीत हासिल की।

♦वार्ड 48: निर्दलीय मुकुल ब्ल्यूटिया विजयी हुए।

♦वार्ड 49: भाजपा के चंदन मेहता ने जीत दर्ज की।

मोहम्मद गुफरान ने लगाई जीत की हैट्रिक ल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 21 (लाइन नंबर 8 और लाइन नंबर 1) से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद गुफरान ने तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 728 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी आसिफ मंत्री को हराया।

हल्द्वानी और लालकुआं में निर्दलीय प्रत्याशियों की बढ़ती लोकप्रियता ने राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button