हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट को 313 वोटों की बढ़त

रिपोर्ट, मतलुब अहमद

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी पर 1,136 वोटों की बढ़त बनाई थी। पहले राउंड में गजराज बिष्ट को 13,962 वोट, जबकि ललित जोशी को 12,796 वोट मिले थे।

दूसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने वापसी करते हुए 14,092 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट को 13,269 वोट मिले। इस तरह कुल मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अब भी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हैं।

दूसरे राउंड के बाद कुल मत इस प्रकार हैं:

♦भाजपा – गजराज बिष्ट: 27,201 वोट

♦कांग्रेस – ललित जोशी: 26,888 वोट

इस तरह भाजपा के गजराज बिष्ट 313 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। आगे के राउंड में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। मतगणना केंद्र पर समर्थकों की उत्सुकता बनी हुई है, और दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता जीत को लेकर आशान्वित हैं।

(नजर बनाए रखें, मतगणना से जुड़े अपडेट्स जल्द…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button