हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: गजराज सिंह बिष्ट की बढ़त बरकरार, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

रिपोर्ट, मतलुब अहमद

हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए वोटों की गिनती निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने अब तक अपनी बढ़त बनाए रखी है, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

मतगणना स्थल के बाहर दोनों दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

अब तक हुए पांच राउंड की मतगणना के बाद स्थिति इस प्रकार है:

पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने 1,136 वोटों की बढ़त बनाई थी।

भाजपा: 13,962

कांग्रेस: 12,796

दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बनाई, लेकिन भाजपा ने फिर पकड़ मजबूत कर ली।

कांग्रेस: 26,888

भाजपा: 27,201

भाजपा की बढ़त: 313 वोट के बाद भाजपा ने अपनी बढ़त बढ़ाई।

भाजपा: 42,318

कांग्रेस: 39,403

भाजपा की बढ़त: 2,915 वोट

चौथे राउंड में भाजपा ने 6,074 वोटों की बढ़त बना ली।

भाजपा: 57,045

कांग्रेस: 50,975

पांचवें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को 31,99 वोटों की बढ़त मिल गई है।

भाजपा: 69,386

कांग्रेस: 66,187

छठे राउंड की गिनती जारी है और सभी की निगाहें अंतिम नतीजे पर टिकी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा जा रहा है। जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि हल्द्वानी की जनता ने किसे अपना मेयर चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button