रिपोर्ट, मतलुब अहमद
हल्द्वानी,जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों की बढ़ती दरों के विरोध में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य को व्यापार बना रही है, जबकि यह नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नीतियों के कारण इलाज महंगा होता जा रहा है, जिससे आम लोग निजी अस्पतालों की मनमानी दरों के शिकार हो रहे हैं।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार दरों में की गई वृद्धि को वापस ले और सरकारी अस्पतालों में सस्ती एवं मुफ्त चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करे।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, कमला सनवाल, गोविंद बगड़वाल, तस्कीन अहमद, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, एडवोकेट धर्मवीर, भागीरथी बिष्ट, जकरिया पठान, कैलाश साह, महेशानंद, इंदर पाल आर्य, गिरीश पांडे समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में की गई वृद्धि को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।