रिपोर्ट, मतलब अहमद
नैनीताल, पुलिस को अपराध नियंत्रण के अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में रामनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार और हथियार बनाने की मशीन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक क्राइम,यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई।
रामनगर पुलिस टीम तुमड़िया डैम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद पुत्र अब्दुल वारिस, निवासी फरीदपुर हाजी, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली रामनगर में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई।
आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 34/2025, धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में शामिल हैं, जिसमें 1 अवैध 12 बोर बंदूक,2 अवैध 315 बोर के तमंचे,3 जिंदा कारतूस 12 बोर,2 खोखा कारतूस 12 बोर,315 बोर के खोखा कारतूस और असलाह बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद किए।
पुलिस टीम में वरिष्ट उपनिरीक्षक मौहम्मद यूनुस, रामनगर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, मालधन उपनिरीक्षक सुनील धानिक ,चौकी प्रभारी,पिरूमदारा,कानि,अशोक कांबोज,कानि,विजेंद्रसिंह,कानि, विनीत,चौहान शामिल रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने रामनगर पुलिस टीम की इस बड़ी कार्रवाई के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने के लिए लगातार ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी का नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ था और वह किन लोगों को अवैध हथियार सप्लाई करता था।
रामनगर क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार अवैध हथियार तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने कुछ अन्य मामलों में भी अवैध हथियारों की बरामदगी की थी। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।