ऋषिकेश ,हिन्दी न्यूज़,1 से 7 मार्च तक आयोजित होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में देश-विदेश के योग साधकों को धर्म, आध्यात्म और योग के प्रतिष्ठित गुरुओं का सानिध्य मिलेगा। इस महोत्सव का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश सदियों से योग का केंद्र रहा है, और यही कारण है कि देश-विदेश के योग प्रेमी यहां आकर्षित होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है, और राज्य सरकार ऋषिकेश में योग गतिविधियों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा गंगा रिसॉर्ट, ऋषिकेश में आयोजित इस महोत्सव में 20 हजार से अधिक योग साधकों और प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। GMVN के एमडी विशाल मिश्रा के अनुसार, इस वर्ष विदेशी प्रतिभागियों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 42 देशों के 890 विदेशी मेहमानों ने महोत्सव में भाग लिया था।
महोत्सव में प्रतिष्ठित योगाचार्य और आध्यात्मिक गुरु साधकों को मार्गदर्शन देंगे, जिनमें शामिल हैं।स्वामी अवधेशानंद गिरी, महाराज आचार्य बालकृष्ण स्वामी आत्मस्वरूप जया किशोरी, अक्षत गुप्ता।
इसके अलावा, विभिन्न सत्रों में प्रसिद्ध योगाचार्य ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी ऊषा माता, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी भी अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।
महोत्सव में हर शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी।इडियन ओशियन ,प्रेम जोशु ,आज्योति नूरान जी ,नरेंद्र सिंह नेगी,त्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों की विशेष प्रस्तुति
इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव ‘ग्रीन थीम’ पर आयोजित किया जा रहा है। इस थीम के तहत आयोजन स्थल और गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव न केवल योग और आध्यात्म के प्रचार-प्रसार का मंच है, बल्कि यह उत्तराखंड के पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां देने वाला आयोजन साबित हो रहा है।