हिन्दी न्यूज़,नैनीताल जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में चोरगलिया और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छह वांछित अप राधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम ने चार फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये सभी अभियुक्त लंबे समय से वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम, गुरमेज सिंह (46 वर्ष) निवासी बालाजी फैक्ट्री के सामने, सिडकुल, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर।कैलाश राम (51 वर्ष) – निवासी तारानवाड़, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल। उमेद राम (35 वर्ष) – निवासी नलई, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर,रमा देवी (48 वर्ष) पत्नी कैलाश राम,निवासी तारानवाड़, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।चोरगलिया पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
और वही ,थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम रामू पुत्र प्यारेलाल निवासी नवाड़ खेड़ा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास, गौलापार, काठगोदाम, नैनीताल दिनेश राम पुत्र देवी राम निवासी अमर उजाला के पास, देवलचौड़ और रामपुर रोड, हल्द्वानी, नैनीताल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक मनोज कुमार ,कांस्टेबल प्रेम प्रकाश,कांस्टेबल सुरेंद्र सिंहअपर उप निरीक्षक विजय कुमार कांस्टेबल योगेश कुमार कांस्टेबल रविंद्र कुमार
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि नैनीताल जिले में फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार जारी रहेगा। उन्होंने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।