ग्राम गुजरोडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, ऋतु जोशी को किया सम्मानित।

हल्द्वानी। हिन्दी न्यूज़,ग्राम सभा गुजरोडा में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विकास भगत थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक ऋतु जोशी ने क्षेत्र की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार और महिला उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। इस योगदान के लिए उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ऋतु जोशी ने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वरोजगार से भी जुड़ रही हैं। मशरूम उत्पादन, अचार, पापड़ और बड़ी बनाने जैसे कार्यों में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है।

इस कार्यक्रम में ऋतु जोशी ने आंगन वाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, भोजनमाता, महिला दुग्ध डेयरी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित और प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर चंदा पालीवाल, ज्योति पांडे, निगहत, भावना, बीना, तारा, दीपा, भगवती, विनिता, चंद्रा, जीवन्ती, तरुणा, उमा, कमला समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

“भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल ने भी किया सम्मानित।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल ने भी ऋतु जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रवि कुरिया, दलीप महरा, भुवन जोगी, रमेश पांडे पार्षद धीरज पांडे, गणेश जोशी, गणेश कुल्चे, पंकज जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और उनके योगदान को पहचान देने का संदेश दिया, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button