रिपोर्ट, मतलुब अहमद
हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14, राजपुरा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में जबरदस्त जोश और समर्थन देखने को मिला। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आदरणीय ललित जोशी के समर्थन में आयोजित इस सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, नजाकत खान, समित टिक्कू, दिनेश चौहान, हेम दुर्गापाल, रमेश जोशी, विनोद कुमार (पिंनू भाई), विक्रम रंधावा, शंकर जोशी, बिपिन गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पार्षद प्रत्याशी राधा आर्या, नेहा, प्रीती आर्या, कोमल आर्या, एडवोकेट धर्मवीर सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस के विकास विजन को जनता के सामने रखा और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कांग्रेस के प्रति समर्थन की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी श्री ललित जोशी ने कहा कि उनका लक्ष्य हल्द्वानी-काठगोदाम को एक प्रगतिशील और समृद्ध नगर बनाना है। उन्होंने जनता से आगामी 23 तारीख को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनसेवा और विकास की पक्षधर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की जीत के बाद नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।